यूपी में 15 दिनों में ढाई गुना बढ़े कोरोना के एक्टिव केस, देखें सभी राज्यों के आंकड़ों की सूची

यूपी में 15 दिनों में ढाई गुना बढ़े कोरोना के एक्टिव केस, देखें सभी राज्यों के आंकड़ों की सूची

सेहतराग टीम

विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार कोरोना वायरस (Corona Virus Cov-19) लगभग सभी देशों को अपनी चपेट में ले चुका है। दुनियाभर में 14,562,550  लोग कोरोना वायरस की चपेट में हैं। इनमें 607,781 लोगों की मौत हो चुकी है। जहां एक तरफ पूरी दुनिया के वैज्ञानिक इसका इलाज ढूढ़ने में लगे हुए हैं तो वहीं दूसरी तरफ सरकारें और स्वास्थ्य विभाग कोरोना (Corona) से बचाव करने के लिए पूरी तरह से हरकत में हैं। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार भारत में कोरोना वायरस (Coronavirus) के कुल एक्टिव पीड़ितों की संख्या 411133 पहुंच चुकी है। एक्‍ट‍िव पीड़ितों में विदेशी मरीज भी शामिल हैं। अभी तक 753049 मरीज पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। आंकड़ों के मुताबिक इस संक्रमण से पूरे देश में 28732 लोगों की मौत हुई है। एक माइग्रेटेड मरीज को मिलाकर देश में कोरोना (Corona) के कुल 1192915 कन्‍‍‍‍‍फर्म मामले पाए गए हैं।

पढ़ें- पूरी दुनिया में कोरोना से 6 लाख से ज्यादा मौतें हुईं, जानें भारत का हाल क्या है?

देश में पिछले 24 घंटों में कोरोनावायरस संक्रमण के 37,724 नए मामले सामने आए हैं और इसी दौरान 648 मौतें हुईं। देश में फिलहाल रिकवरी रेट 63.12% पर चल रहा है। वहीं, पॉजिटिविटी रेट 10.99% है। यानी कि जितने भी नमूनों की जांच की जा रही है, उसमें से 10.99% नमूने पॉजिटिव निकल रहे हैं। अगर सैंपल टेस्टिंग की बात करें तो देश में 21 जुलाई तक 1,47,24,546 सैंपलों की टेस्टिंग की गई है, वहीं अकेले 21 जुलाई को 3,43,243 सैंपल टेस्टिंग हुई है।

वहीं उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस के सक्रिय मामले पिछले 15 दिनों में ढाई गुना बढ़ गए हैं। मरीजों की संख्या इतनी तेजी से बढ़ी है कि जहां 15 दिन पहले एक दिन में 900 संक्रमित मरीज मिल रहे थे, वहीं अब हर रोज करीब 2000 तक मिलने लगे हैं। अब स्थिति यह है कि रिकवर होने वाले मरीजों की संख्या कम होती जा रही है। यूपी के लखनऊ, कानपुर, नोएडा और गाजियाबाद कुछ ऐसे शहर हैं जहां स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।

हालांकि कोरोना के बढ़ते संक्रमित मामलों के बारे में विशेषज्ञ चिकित्सकों का मानना है कि बारिश की वजह से वायरस हवा में भी मिलने लगा है। पहले जहां खांसने और छींकने में ही वायरस एक दूसरे में जाता था। अब आपस में बातचीत में भी वायरस एक दूसरे को संक्रमित कर रहा है। इसके आलावा लगातार जांच बढ़ने से भी कोरोना संक्रमितों का बढ़ रहा है। इस समय  47 हजार से ऊपर टेस्टिंग आरटीपीसीआर, ट्रूनेट और एंटीजन टेस्ट मशीन से की जा रही है।

राज्य

एक्टिव केसेज

ठीक हो चुके

मौतें

कुल मामले

आंध्र प्रदेश

32336

25574

758

58668

अंडमान एंड निकोबार आइलैंड

53

159

0

212

अरुणाचल प्रदेश

552

303

3

858

असम

7291

18033

58

25382

बिहार

10220

18515

217

28952

चंडीगढ़ 

221

518

12

751

छत्तीसगढ़

1586

4114

29

5729

दादर नगर हवेली और दमन & दिउ

240

463

2

705

दिल्ली

15288

106118

3690

125096

गोवा

1552

2449

26

4027

गुजरात 

11760

36423

2196

50379

हरियाणा

6146

20952

364

27462

हिमाचल प्रदेश 

576

1077

11

1664

जम्मू एंड कश्मीर 

6540

8455

263

15258

झारखंड

3200

2904

55

6159

कर्नाटक

44146

25459

1464

71069

केरल

8060

5890

44

13994

लद्दाख

186

1010

2

1198

मध्य प्रदेश 

7082

16257

756

24095

महाराष्ट्र 

132538

182217

12276

327031

मणिपुर

615

1400

0

2015

मेघालय

416

70

4

490

मिजोरम

149

168

0

317

नागालैंड

545

485

0

1030

ओडिशा

5344

13310

103

18757

पुडुचेरी

831

1318

30

2179

पंजाब

3237

7389

263

10889

राजस्थान

8052

22744

577

31373

सिक्किम

222

108

0

330

तमिलनाडु

51347

126670

2626

180643

तेलांगना

9891

37385

429

47705

त्रिपुरा

1397

1926

8

3331

उत्तराखंड

1497

3297

55

4849

उत्तर प्रदेश 

20204

31855

1229

53288

वेस्ट बंगाल

17813

28035

1182

47030

भारत में कुल मामले

411133

753050

28732

1192915


 

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।